Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2025 11:43 AM

बिहार के बांका से एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है। यहां परिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने गुस्से में आकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। वहीं इस दर्दनाक घटना में तीनों की जान चली गई।
Banka News: बिहार के बांका से एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है। यहां परिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने गुस्से में आकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। वहीं इस दर्दनाक घटना में तीनों की जान चली गई।
सास के साथ हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मामला चांदन प्रखंड के बिहायी मोड़ का है। मृतकों की पहचान महिला सुजीता, उनके 5 वर्षीय पुत्र और डेढ साल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का अपनी सास के साथ मंगलवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बात पर महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। वहीं आज यानी बुधवार को तीनों के शव एक कुएं से बरामद हुए। इधर मृतक महिला की सास घर से फरार है और पति मुंबई में काम करता है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच- पड़ताल कर रही है।