विधानसभा के बाद अब लोकसभा में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे 4 विधायक, 3 नेता पहली बार बने सांसद

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2024 01:46 PM

after the assembly now 4 mlas will raise their voice in the lok sabha

वामदल में शामिल भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) ने दो विधायकों को चुनावी दंगल में उतारा था। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी अपने एक विधायक को चुनावी दंगल में उतारा। कुल मिलाकर इंडिया गठबंधन से 12 विधायक...

पटना: बिहार विधानमंडल के निचले सदन विधानसभा में अपनी आवाज को बुंलद कर चुके चार राजनेता अब संसद के निचले सदन लोकसभा में भी अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। लोकसभा चुनाव रण 2024 में अलग-अलग राजनीतिक पार्टी ने 14 विधायकों को चुनावी रणभूमि में उतारा। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नौ विधायकों को चुनावी अखाड़े में उतारा। इसी तरह इंडिया गठबंधन में शामिल वामदल के दो विधायक भी सांसद बनने के लिए चुनावी रणभूमि में उतरे। 

इंडिया गठबंधन से चुनावी दंगल में उतरे कुल 12 विधायक
वामदल में शामिल भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) ने दो विधायकों को चुनावी दंगल में उतारा था। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी अपने एक विधायक को चुनावी दंगल में उतारा। कुल मिलाकर इंडिया गठबंधन से 12 विधायक चुनावी दंगल में उतरे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और इमामगंज (सु) के विधायक जीतनराम मांझी ने भी गया संसदीय सीट से अपनी किस्मत आजमायी। किशनगंज सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर के विधायक अख्तरुल ईमान ने किशनगंज संसदीय सीट से अपनी तकदीर आजमायी है। इन सबके साथ विधान पार्षद और विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने जनता दल यूनाईटेड के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। 

चार राजनेता बने सांसद
विधायक से सांसद बनने की रेस में उतरे चार राजनेता सांसद बनें। पूर्व मुख्यमंत्री और इमामगंज (सु) के विधायक जीतन राम मांझी गया (सु) के सांसद बनें। रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह, बक्सर संसदीय सीट, बेलागंज के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव ,जहानबाद संसदीय क्षेत्र और तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद आरा संसदीय सीट से सांसद बने। इनमें सुरेन्द्र प्रसाद यादव को छोड़कर अन्य तीन जीतन राम मांझी, सुधाकर सिंह और सुदामा प्रसाद पहली बार सांसद बने हैं। इन सबके साथ ही विधान पार्षद और विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर सीतामढ़ी संसदीय सीट के सांसद बने। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!