BJP ने नीतीश को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन अब उनके लिए पार्टी के सभी दरवाजे बंदः जीवेश मिश्रा

Edited By Nitika, Updated: 24 Sep, 2023 04:21 PM

all doors of bjp are closed for nitish

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पांच बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन अब उनके लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद हो गए है।

 

समस्तीपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पांच बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन अब उनके लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद हो गए है।

जीवेश मिश्रा ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आईएनडीआईए (इंडिया) एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें शामिल कई दलों का लोकसभा में खाता ही नहीं खुला है।

भाजपा नेता मिश्रा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी चालीस सीट जीतेगी, साथ ही 2025 में भाजपा बिहार में अपनी सरकार बनाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!