100 घंटे बाद नदी में मिला सेना के जवान का शव, गंगा में डूबने लगाने के दौरान हुआ था हादसा

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Nov, 2022 02:54 PM

army soldier s body found in river after 100 hours

मनिहारी थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि मृतक जवान की पहचान विशाल कुमार (22) के रूप में हुई है जो कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित अपने गांव छुट्टी पर आए थे। सेना के जवान को आखिरी बार सोमवार को देखा गया था जब वह छठ उत्सव के बाद कुछ दोस्तों...

कटिहारः बिहार में तेज धार में बहने के चार दिन बाद सेना के जवान का शव शुक्रवार को नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जवान छुट्टी पर अपने घर आया था।

मनिहारी थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि मृतक जवान की पहचान विशाल कुमार (22) के रूप में हुई है जो कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित अपने गांव छुट्टी पर आए थे। सेना के जवान को आखिरी बार सोमवार को देखा गया था जब वह छठ उत्सव के बाद कुछ दोस्तों के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे थे। गंगा नदी में डूबे जवान की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को 100 घंटे के अंतराल के बाद उसे सूचना मिली कि लगभग 25 किलोमीटर दूर अमदाबाद थाना क्षेत्र में नदी में क्षत-विक्षत शव उतराया हुआ है। पहचान के बाद पुष्टि हुई कि यह शव विशाल कुमार का है। उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के गांव ले जाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!