Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2025 12:34 PM

बिहार के बक्सर में परिवारिक विवाद सुलझाने गए एएसआई पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Buxar News: बिहार के बक्सर में परिवारिक विवाद सुलझाने गए एएसआई पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलाहचकिया गांव की है। आरोपी युवक की पहचान सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एएसआई नीतीश कुमार को सूचना मिली थी कि सत्येंद्र कुमार का अपने माता-पिता के साथ विवाद हो गया है। जिसके चलते वह गुस्से में आकर तोड़फोड़ कर रहा है और घर को आग लगाने की धमकी दे रहा है। माता-पिता को भी जान से मारने के लिए धमका रहा है। वहीं सूचना के आलोक में एएसआई बिना किसी फोर्स के मामला सुलझाने पहुंच गए। जब एएसआई नीतीश कुमार वहां पहुंचे तो सनकी युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने एएसआई नीतीश कुमार को अस्पताल पहुंचाया और जहां उनका इलाज जारी है। वहीं आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।