Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2025 08:44 AM

बिहार में बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि, देर रात उत्तर बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला और सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में तेज बारिश देखने को मिली।
Bihar weather update:बिहार में बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि, देर रात उत्तर बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला और सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में तेज बारिश देखने को मिली। इसके उलट पटना, गया और भागलपुर जैसे दक्षिणी जिलों में तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
जल्द दस्तक दे सकता है मॉनसून, अगले 2-3 दिन अहम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। बुधवार को बक्सर सबसे गर्म जिला रहा, जहां 42.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में बारिश के आसार, पर गर्मी बनी रहेगी
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सिवान और सारण में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, सुपौल, अररिया, और किशनगंज को छोड़ अन्य जिलों में दोपहर तक गर्मी बनी रहेगी।
दक्षिण बिहार के 19 जिलों में बारिश की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग ने साफ किया है कि पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। इन जिलों में गर्म हवाएं और उमस बनी रहेगी।
राज्यभर में तापमान 40 डिग्री के पार, बक्सर सबसे गर्म
बुधवार को कई जिलों का तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया:
- बक्सर: 42.8°C
- गोपालगंज: 41.7°C
- डेहरी: 41.5°C
- भोजपुर: 40.8°C
- पटना: 40.7°C
- गया: 40.6°C
- औरंगाबाद: 40.6°C
- मोतिहारी: 40.5°C
- वाल्मीकि नगर: 40.4°C
- छपरा: 40.4°C
- दरभंगा: 40.4°C
- जीरादेई: 40.1°C