Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2025 02:46 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियावां मुसहरी की है। मृतका की पहचान पवन कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात पति पत्नी छत पर सोने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर...
Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने मामूली सी बात को लेकर पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति आराम की नींद सो गया। वहीं जब सुबह उठा तो सामने पुलिस को देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
देर रात छत पर सोने गए थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियावां मुसहरी की है। मृतका की पहचान पवन कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात पति-पत्नी छत पर सोने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुदाल से अंधाधुंध वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
खून से लथपथ पड़ा था महिला का शव
इतना ही नहीं, पत्नी की हत्या करने के बाद पति हुलासगंज सीएचसी में जाकर आराम से सो गया। वहीं जब सुबह लोगों ने छत पर खून से लथपथ महिला का शव देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।