औरंगाबाद:असामाजिक तत्वों ने तोड़ी रामविलास पासवान की प्रतिमा,जाने पर बवाल, प्रशासन को मिला 7 दिन का अल्टीमेटम

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Feb, 2025 09:26 PM

aurangabad anti social elements broke the statue of ram vilas paswan

दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़ दी गई। इस घटना से दलित समुदाय में आक्रोश है। LJP(R) नेताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है

औरंगाबाद: दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़ दी गई। इस घटना से दलित समुदाय में आक्रोश है। LJP(R) नेताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रतिमा का अनावरण चिराग पासवान ने 2021 में किया था। इस घटना से स्थानीय दलित समुदाय में गहरा आक्रोश है। गुस्साए लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 139, जिसे NH-139 को जाम करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, LJP(R) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा के समय पर हस्तक्षेप ने स्थिति को नियंत्रित किया। जिलाध्यक्ष सोनू सिंह ने प्रशासन को सात दिन के अंदर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया।

प्रकाश चंद्रा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और सड़क जाम होने से बचाया। इस घटना के बाद LJP(R) के कई नेता मौके पर पहुंचे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह और जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह शामिल थे। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। डॉ. चंद्रा ने मामले की प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान करके उन्हें सजा देने की मांग की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दाउदनगर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) महावर गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। SDPO ने बताया कि मोबाइल टावर के डेटा के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। SDPO ने आश्वासन दिया कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!