मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बवाल, नित्यानंद राय बोले- बिहार को छोटा-मोटा कहना अपमानजनक, माफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 02:27 PM

calling bihar a small thing is insulting kharge should apologize nityanand

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बिहार को ‘छोटा-मोटा राज्य' कहे जाने को राज्य के 13 करोड़ लोगों का खुला...

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बिहार को ‘छोटा-मोटा राज्य' कहे जाने को राज्य के 13 करोड़ लोगों का खुला अपमान बताया और खड़गे से अविलंब माफी की मांग की।        

कांग्रेस की यह सोच कोई नई नहीं- Nityanand Rai
नित्यानंद राय (Nityanand Rai)  ने गुरुवार को यहां बयान जारी कर कहा, ‘‘खड़गे ने न सिर्फ बिहार का बल्कि इसकी गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और विरासत का अपमान किया है। कांग्रेस की यह सोच कोई नई नहीं है। बिहार की धरती लोकतंत्र, ज्ञान और वीरता की धरती है। यही वह धरती है जहां से चाणक्य, महावीर, बुद्ध और जयप्रकाश नारायण जैसे महामानव निकले। बिहार को ‘छोटा-मोटा' कहना देश की लोकतांत्रिक चेतना का अपमान है।'' भाजपा नेता ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस आज भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के जख्म नहीं भूल पाई है। उन्होंने कहा कि 50 साल बाद भी कांग्रेस बिहार से चिढ़ रखती है। बिहार के लोगों का अपमान कर कांग्रेस ने फिर वही मानसिकता दिखाई है।        

राहुल गांधी बिहार में वोट मांगने तो आते हैं लेकिन...- Nityanand Rai
नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार में वोट मांगने तो आते हैं लेकिन दिल्ली में बैठकर बिहारियों का अपमान करवाते हैं। उनकी चुप्पी इस मुद्दे पर बेहद आपत्तिजनक है। बिहार के लोग सब कुछ देख रहे हैं और इसका जवाब लोकतंत्र के माध्यम से देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार ने सामाजिक न्याय की नींव रखी, जिसकी दुहाई आज गांधी देश-विदेश में देते फिर रहे हैं। यह वहीं बिहार है जहां कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय की मशाल जलाई। कांग्रेस को समझना चाहिए कि बिहार के लोग कमजोर नहीं हैं। जब वक्त आएगा तो जवाब देना भी जानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार के लोग इस अपमान को न भूलेंगे और न सहेंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!