क्या बिहार सरकार के 4 मंत्रियों के पास भेजी जाती थी रिमांड होम की लड़कियां! पूर्व IPS अमिताभ दास का खुलासा

Edited By Nitika, Updated: 07 Feb, 2022 07:04 PM

big claim of former ips amitabh das

बिहार की राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला रिमांड होम को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रिमांड होम में रह चुकी कुछ लड़कियों ने उनसे संपर्क किया था।

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला रिमांड होम को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रिमांड होम में रह चुकी कुछ लड़कियों ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बिहार सरकार के 4 मंत्रियों के नाम बताए थे, जिनके पास लड़कियों की सप्लाई की जाती है।

अमिताभ दास ने दावा करते हुए कहा कि कुछ लड़कियों ने मुझ से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि हमें मंत्रियों के आवास पर भेजा जाता था। 4 मंत्रियों के नाम मेरे पास आए हैं। जिनके नामों का खुलासा अभी नहीं करूंगा। इसमें अभी और तथ्य जुटा रहा हूं। सबूत जुटाने के बाद हलफनामा दाखिल कर कोर्ट में उन 4 मंत्रियों के नामों का खुलासा करूंगा।

वहीं महिला रिमांड होम का मामला सामने आने के बाद 3 फरवरी को अमिताभ दास ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने अपनी चिट्ठी में मंत्रियों तक लड़कियों को पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। बता दें कि पूर्व आईपीएस को अभी तक चिट्ठी का कोई जवाब नहीं मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!