Edited By Harman, Updated: 20 Dec, 2025 08:46 AM

Bihar Schools Closed: नेपाल से सटे बिहार के सीमाई क्षेत्र में स्थित पूर्वी चंपारण जिले में बढ़ते शीतलहर के साथ पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है और प्रशासन के आदेश से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। शीतलहर के व्यापक प्रभाव को देखते...
Bihar Schools Closed: नेपाल से सटे बिहार के सीमाई क्षेत्र में स्थित पूर्वी चंपारण जिले में बढ़ते शीतलहर के साथ पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है और प्रशासन के आदेश से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
21 दिसम्बर तक निजी और सरकारी स्कूल बंद
पूर्वी चंपारण में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर के व्यापक प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने 21 दिसम्बर तक निजी और सरकारी सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश निर्गत किया है। शीतलहर की व्यापकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुहासे बरखा की फुहार की तरह गुजरी रात बरसते रहे।
ठंड के करण नेपाल से सटे जिले के क्षेत्रों में शाम और रात ही नहीं दिन भी कुहासे की चादर में लिपटा हुआ है। इसका प्रभाव आम जनजीवन के साथ वाहनों की रफ़्तार पर भी पड़ा है। शीतलहर से निपटने के लिए पूर्वी चंपारण में सभी चौक-चौराहों पर शासन ने अलाव का प्रबंध किया है। कुछ स्वयं सेवी संस्थाओं और निजी संस्थानों ने भी असहाय लोगों के बीच कम्बल तथा गर्म कपड़ों के वितरण की व्यवस्था की है।