'लालटेन युग से निकलकर अब बिजली युग में आ चुका बिहार', कुशवाहा बोले- गांव-गांव में गूंज रहा ‘..फिर से नीतीश' का नारा

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Feb, 2025 12:36 PM

bihar has moved from lantern era to electricity era umesh kushwaha

इस मौके पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता आगामी विधानसभा चुनाव में राजग की ऐतिहासिक जीत के विश्वास को और अधिक पुख्ता करता है। उन्होंने कहा की ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश' का नारा अब बिहार के हर गांव-गांव में...

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाईटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश' का नारा अब बिहार के हर गांव-गांव में गूंजने लगा है। जदयू के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) घटक दलों की संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई। 

"राजग की चट्टानी एकता के सामने विपक्ष का सफाया होना तय"
इस मौके पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता आगामी विधानसभा चुनाव में राजग की ऐतिहासिक जीत के विश्वास को और अधिक पुख्ता करता है। उन्होंने कहा की ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश' का नारा अब बिहार के हर गांव-गांव में गूंजने लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ विकास की आंधी चल रही है। पांचों दलों के तमाम कार्यकर्तागण आपसी समन्वय स्थापित कर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजग की चट्टानी एकता के सामने विपक्ष का सफाया होना तय है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकता के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राजग सम्मेलन से पांचों दलों के कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के विकास की चर्चा अब गांव-गांव है। प्रदेश की जनता ने नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनाने का मन बना लिया है। हमारा बिहार लालटेन युग से निकलकर अब बिजली युग में प्रवेश कर चुका है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!