Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2025 08:03 PM

हज-2025 यात्रियों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सऊदी अरब में स्टेट हज इंस्पेक्टर (पूर्व में खादिमुल हुज्जाज) की प्रतिनियुक्ति हेतु हज कमिटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
पटना: हज-2025 यात्रियों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सऊदी अरब में स्टेट हज इंस्पेक्टर (पूर्व में खादिमुल हुज्जाज) की प्रतिनियुक्ति हेतु हज कमिटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 10 जनवरी 2025 तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी, जिसमें कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में 52 उम्मीदवार शामिल
हज कमिटी ऑफ इंडिया, मुंबई के निर्देशानुसार 9 फरवरी 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 52 उम्मीदवार शामिल हुए। इसके बाद, हज कमिटी ऑफ इंडिया से साक्षात्कार के आयोजन का निर्देश प्राप्त हुआ। साक्षात्कार की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बिहार राज्य हज समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें शामिल हैं:
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी
एक महिला पदाधिकारी
एक चिकित्सक
इसके अलावा, अजीमुल्लाह अंसारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना को पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। यह पहल हज यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए की जा रही है। स्टेट हज इंस्पेक्टर के चयन के बाद उन्हें सऊदी अरब में हज यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए भेजा जाएगा।