Bihar Top 10 News: CM ने बिहार विधान परिषद में अल्पाहार गृह का किया उद्घाटन तो BJP विधायकों ने सदन के बाहर किया मौन प्रदर्शन

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Jul, 2023 06:15 AM

bihar top 10 news

बिहार विधान परिषद में बने नए रेस्टोरेंट का आज (14 जुलाई) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, कई एमएलसी और पूर्व एमएलसी मौजूद रहें।  वहीं, बिहार विधानमंडल...

Bihar Top 10 News: बिहार विधान परिषद में बने नए रेस्टोरेंट का आज (14 जुलाई) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, कई एमएलसी और पूर्व एमएलसी मौजूद रहें।  वहीं, बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के आखिरी दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। गुरूवार(13 जुलाई) को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानमंडल में काला दिवस मनाया। भाजपा के सदस्य हाथों में काली पट्टी और काला कपड़ा लेकर पहुंचे। सदन शुरू होने के पहले भाजपा सदस्यों ने मौन प्रदर्शन किया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में पार्टी नेताओं के एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए गए अत्यधिक बल के इस्तेमाल की जांच के लिए शुक्रवार को सांसदों की चार सदस्यीय समिति गठित की। 

BJP ने नीतीश को ठहराया विजय सिंह की मौत का जिम्मेदार
बिहार में विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में हुई भाजपा नेता की मौत पर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत को लेकर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं,  इसके जवाब में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि नेगेटिव पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। 

Bihar Assembly Monsoon Session: आखरी दिन भी BJP का बवाल, टेबल पर चढ़े संजय सिंह...स्पीकर ने किया मार्शल आउट
हार विधानसभा के मानसून सत्र के आखरी दिन बीजेपी विधायकों ने कार्यवाही शुरू होने पर सदन के अंदर जमकर हंगामा किया। दरअसल, बीजेपी के विधायक सदन के अंदर गुरूवार को बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में काला गमछा दिखाकर प्रदर्शन करने लगे। इसके साथ ही भाजपा विधायक नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लालगंज विधायक संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए।

BJP नेताओं पर हुए लाठीचार्ज पर बोले जायसवाल- नीतीश-तेजस्वी ने की लोकतंत्र की हत्या
बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के मार्च पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा कि बिहार में जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सरकार ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है, ऐसा उदाहरण हिंदुस्तान में कभी देखने को नहीं मिला।

बिहार के 5 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
थाईलैंड के पटाया में आगामी 07 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले 16वीं विश्व ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में बिहार के भोजपुर जिले के 5 खिलाड़ी का सिलेक्शन हुआ हैं। वहीं,  खिलाड़ियों के ड्रैगन वर्ल्ड बोट चैंपियनशिप में चयन होने से पूरे भोजपुर में उत्साह का माहौल है।

'बिहार में जनरल डायर की तरह की गई बर्बर कार्रवाई'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पटना में में शिक्षक भर्ती, नौकरी का वादा, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज को आजाद भारत में तानाशाही एवं निरंकुशता का उदाहरण करार दिया है। 

Bihar Vidhan Sabha: विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
बिहार विधान परिषद के 204 वें सत्र का आज समापन हो गया। कुल 5 दिन कार्यवाही चली है। इस सत्र में बिहार विधान परिषद में कुल 353 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 325 प्रश्नों को स्वीकृत किया गया। कुल 33 प्रश्न उत्तरित हुए। सभापति ने कहा कि वर्तमान सत्र के सभी लंबित प्रश्नों के उत्तर आगामी सत्र में सदन में रखने हेतु सरकार से अनुशंसा करता हूं।

Bihar Politics: "जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के लिए BJP ही जिम्मेदार"
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार(13 जुलाई) को पटना में प्रदर्शन के दौरान जहानाबाद बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत के लिए भाजपा को ही कसूरवार ठहराया है।

Bihar Vidhan Sabha: BJP विधायकों ने सदन के बाहर किया मौन प्रदर्शन
बिहार विधानमंडल मानसून सत्र (Bihar Assembly Monsoon Session) के आखिरी दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। गुरूवार(13 जुलाई) को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानमंडल में काला दिवस मनाया। भाजपा के सदस्य हाथों में काली पट्टी और काला कपड़ा लेकर पहुंचे। सदन शुरू होने के पहले भाजपा सदस्यों ने मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने पूरे विधानमंडल में मार्च किया।

"बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र"
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने विधानसभा में नगर विकास एवं आवास विकास के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया है और न ही राज्य को कोई विशेष पैकेज दिया है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!