Bihar Vidhan Sabha: BJP विधायकों ने सदन के बाहर किया मौन प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Jul, 2023 12:16 PM

bjp mlas staged a silent protest outside the house

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र (Bihar Assembly Monsoon Session) के आखिरी दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। गुरूवार(13 जुलाई) को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानमंडल में काला दिवस मनाया। भाजपा के सदस्य हाथों में काली...

पटनाः बिहार विधानमंडल मानसून सत्र (Bihar Assembly Monsoon Session) के आखिरी दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। गुरूवार(13 जुलाई) को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानमंडल में काला दिवस मनाया। भाजपा के सदस्य हाथों में काली पट्टी और काला कपड़ा लेकर पहुंचे। सदन शुरू होने से पहले भाजपा सदस्यों ने मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने पूरे विधानमंडल में मार्च किया।

PunjabKesari

मार्शल ने विधायक को बाहर फेंका
वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी बीजेपी विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विधायक संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने संजय सिंह को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। विधानसभा से मार्शल आउट होने के बाद भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि मैं कल की घटना का विरोध कर रहा था। मैं पीठ दिखाकर ये बता रहा था कि देखिए कैसे आपकी सरकार ने हम लोगों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चलाया। मुझे बस ये दिखाना था कि तुरंत अध्यक्ष ने मार्शल को बाहर करने का निर्देश दिया और मुझे जबरन उठाकर बाहर फेंक दिया गया।

PunjabKesari

सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
बता दें कि विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब हो कि गुरुवार को बीजेपी के प्रदर्शन में पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। भाजपा ने दावा किया है कि भाजपा नेता की मौत पुलिस लाठीचार्ज से हुई है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!