Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jun, 2025 07:00 AM
राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में Extreme Heat Conditions का असर जारी है। गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम ने लोगों को दिन और रात दोनों वक्त परेशान कर रखा है।
Bihar Heatwave 2025: राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में Extreme Heat Conditions का असर जारी है। गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम ने लोगों को दिन और रात दोनों वक्त परेशान कर रखा है। हालत ये हो गई कि पटना में लगभग 12 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोग गर्म रात में इधर-उधर भटकते नज़र आए।
हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ जिलों जैसे खगड़िया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में हल्की बारिश (Light Rainfall) ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाके अब भी Scorching Heat से जूझ रहे हैं।
इन जिलों में बरस सकती है राहत की फुहार
13 जून को मौसम विभाग ने Scattered Rainfall Possibility जताई है। खासकर हिमालय के तराई क्षेत्रों — पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज — में बारिश के ज्यादा आसार हैं।
इसके अलावा पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, कैमूर, नालंदा, नवादा जैसे जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
इन जिलों में जारी रहेगा Hot Day Alert
बक्सर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास, पटना, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई जैसे जिलों में Hot Day Conditions बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि Arabian Sea और Bay of Bengal से आने वाली नमी हवा को भारी बना रही है, जिससे Heat Discomfort और बढ़ गया है।
Monsoon Update: इंतज़ार अभी बाकी है
मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिनों तक मॉनसून की एंट्री नहीं होगी। राज्य में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है। हालांकि, 2 दिनों बाद Rainfall Activity Increase होने के संकेत मिले हैं, जिससे मॉनसून की शुरुआत संभव हो सकती है।
बिहार के ये जिले पहुंचे 42°C के पार
डिहरी में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान 42°C दर्ज किया गया। इसके अलावा:
- गोपालगंज: 41.1°C
- छपरा: 40.7°C
- गया: 40.5°C
- भोजपुर: 40.4°C
- बिक्रमगंज: 40.3°C
- बक्सर और औरंगाबाद: 40.2°C
- पटना: 40.1°C