Bihar women against illegal liquor :अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बड़ी संख्या में दर्ज करा रहीं शिकायतें

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2025 08:40 PM

bihar women against illegal liquor

बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, जिसमे आम नागरिकों का समर्थन मिल रहा है।

पटना:बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, जिसमे आम नागरिकों का समर्थन मिल रहा है। इस कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राज्य की महिलाएं भी अहम भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह कानून महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घरेलू हिंसा में कमी लाने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए, महिलाएं अब आगे आकर अवैध शराब की तस्करी और सेवन के खिलाफ सक्रिय रूप से टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा रही हैं।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के टोल-फ्री नंबर 15545 और 18003456268 पर रोजाना औसतन 200 से 300 कॉल आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति, पिता, बेटे या रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं। विभाग के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून तक कुल एक हजार 211 महिलाओं ने शराब से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें जनवरी में सबसे अधिक 270 शिकायत के कॉल आए है। इसके बाद 223 कॉल फरवरी, 212 मार्च, 167 अप्रैल, 150 मई और 189 कॉल जून महीने में महिलाओं ने किए हैं। 

वर्ष 2022 से मई 2025 तक इन टोल फ्री नंबर के जरिए कुल तीन लाख 96 हजार 305 शिकायतें दर्ज की गई हैं। 2022 में रोजाना 331, 2023 में 337, 2024 में 308 और जनवरी 2025 से मई 2025 के बीच 200-300 शिकायत कॉल दर्ज हुए है। इस वर्ष जनवरी में 310, फरवरी में 319, मार्च में 279, अप्रैल में 200 और मई में औसतन 215 कॉल दैनिक आए है। 

छापेमारी के कारण बढ़ी सतर्कता

शराबबंदी कानून सफलतापूर्वक लागू करने और इसमें आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने दो टोल-फ्री नंबर जारी कर रखे हैं। इस पर कोई भी व्यक्ति शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग की गुप्त शिकायत कर सकता है। सरकार ने जागरूकता फैलाने के लिए बिजली के खंभों पर इन नंबरों को लिखवाया था। पुलिस और आला अधिकारियों की ओर से सफल छापेमारी की जा रही है। बीते तीन साल में 20 हजार से अधिक छापेमारी की गई है, जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वर्ष 2025 में औसतन दो गिरफ्तारियां रोजाना हो रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!