बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा- 'BJP किसी परिवार या जाति की पार्टी नहीं बल्कि इस पार्टी....'

Edited By Ramanjot, Updated: 12 May, 2025 01:52 PM

bjp is not the party of any family or caste dr dilip jaiswal

डॉ. जायसवाल ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है।...

Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि भाजपा किसी परिवार या जाति की पार्टी नहीं बल्कि इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी के सर्वोच्च पद पर पहुंचता है।

डॉ. जायसवाल ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘एक वह समय भी था जब हम देशभर में एक सीट के लिए तरसते थे लेकिन आज हमारी सरकार है। इस सफलता के लिए हमारे पूर्वजों ने भी बड़ा योगदान दिया है, जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए।''

डॉ. जायसवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार या जाति की पार्टी नहीं बल्कि इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। यही इस पार्टी की विशेषता है। इस पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के लिए किसी खास व्यक्ति का पुत्र होना और किसी खास जाति से आने की जरूरत नहीं होती है बल्कि उसकी मेहनत और कार्यकर्ता की कर्तव्यपरायणता ही उसकी पहचान होती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी सेना की तरह देश में विरासत, संस्कृति और विचारधारा की रक्षा करते हैं। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल इसलिए है कि इस पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करते हैं।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!