Bihar Crime News: अरवल में कुत्ते और मुर्गे को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 1 बुजुर्ग की मौत, कई घायल

Edited By Harman, Updated: 06 Dec, 2024 04:24 PM

bloody fight between two parties over a dog and a rooster

बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को एक पालतू कुत्ते और मुर्गे की वजह से दो पक्षों के बीच खूनी विवाद हो गया। इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। अरवल में हुई इस हिंसक झड़प से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

अरवल: बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को एक पालतू कुत्ते और मुर्गे की वजह से दो पक्षों के बीच खूनी विवाद हो गया। इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। अरवल में हुई इस हिंसक झड़प से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक,अरवल जिले मेहदिया थाना क्षेत्र के राजखरसा गांव की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 65 वर्षीय रामलायक राजवंशी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामलायक राजवंशी के मुर्गे को पड़ोसी संजय यादव के कुत्ते ने खा लिया था। जिस कारण रामलायक राजवंशी के परिवार के सदस्य भड़क गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस लड़ाई-झगड़े में रामलायक राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामलायक राजवंशी के परिवार से जुगल राजवंशी, अमरेश कुमार, रामेश्वर राजवंशी व महेश राजवंशी तथा दूसरे पक्ष यानि कि संजय यादव के परिवार से उनकी बेटी व पत्नी सहित गिरधर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!