Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2026 06:28 PM

मंगलवार रात को 15 से 20 लोगों के एक समूह ने खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था।
Khan sir News: बिहार के पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज' में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में फैसल खान उर्फ 'खान सर' को नामजद किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंगलवार रात को 15 से 20 लोगों के एक समूह ने खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ के मामले में दर्ज प्राथमिकी में खान सर का नाम शामिल किया गया है। शर्मा ने बताया, ''चूंकि प्राथमिकी में उनका (खान सर का) नाम है, इसलिए पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।''
यह भी पढ़ें- पिता ही निकला दरिंदा: 14 साल की बेटी से 3 दिनों तक किया दुष्कर्म, जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां
पुलिस ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि खान सर के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को मंगलवार रात कथित रूप से हवा में गोलीबारी करने के आरोप में हिरासत में लिया था। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों गार्ड गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।