गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे शिक्षक, मोबाइल रखना होगा ऑन; शिक्षा विभाग का नया फरमान

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2026 10:51 AM

teachers will have to stay at headquarters even during summer vacation

विभाग का कहना है कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अवकाश अवधि में भी कई ऐसे आदेश और कार्यक्रम होते हैं,

Bihar News: बिहार के सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश सोमवार से शुरू हो गया है और इस बीच शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करके स्पष्ट किया है कि 20 जून तक के इस अवकाश के दौरान भी सभी शिक्षक अपने निर्धारित मुख्यालय में ही रहेंगे एवं मोबाइल फोन चालू रखेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को आदेश भेजा है। 

विभाग का कहना है कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अवकाश अवधि में भी कई ऐसे आदेश और कार्यक्रम होते हैं, जिनका क्रियान्वयन विद्यालय स्तर पर कराना पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि यदि शिक्षक मुख्यालय से बाहर रहेंगे तो इन कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो सकती है और इसे ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षकों को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध रहने को कहा गया है। 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी शिक्षक को आकस्मिक, पारिवारिक अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय छोड़ना आवश्यक हो, तो उन्हें पूर्व में सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। विभाग ने मोबाइल फोन चालू रखने पर भी विशेष जोर दिया है। विभाग के अनुसार किसी भी समय आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं। विभाग के अनुसार ऐसे में शिक्षकों से संपर्क बनाए रखना जरूरी है, ताकि परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं अन्य विभागीय गतिविधियों का संचालन बिना किसी बाधा के किया जा सके। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!