बिहार BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची

Edited By Ramanjot, Updated: 29 May, 2026 05:43 PM

major reshuffle in bihar bjp 38 office bearers announced

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय मंत्री को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार प्रदेश इकाई में शुक्रवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नई टीम की घोषणा की। 

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय मंत्री को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को नियुक्त किया गया है। 

14 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी
वहीं, सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजोर झा (राजू झा) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 14 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी तथा विनय केसरी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। इसके तहत जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, निशा सिंह को महिला मोर्चा, राम सुग्रीव सिंह को किसान मोर्चा, प्रमोद चंद्रवंशी को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा, सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा, निरंजन पंडियार थारू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा महबूब हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि नए पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!