दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर SHO निलंबित, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 29 May, 2026 01:05 PM

sho suspended for negligence in rape case

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिन एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजनों द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना को आवेदन दिया गया,

Bihar News: बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना के थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद को एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के आरोप मे निलंबित कर दिया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिन एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजनों द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना को आवेदन दिया गया, लेकिन थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद द्वारा इस गंभीर मामले मे न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। सूत्रों ने बताया कि करीब एक महीने बाद घटना एवं आरोपी युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ। 

यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोकी सफेद कार, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश; 4 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की रोसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिन्हा को जांच करने का आदेश दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह ने जिले के हसनपुर थाना के थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!