Edited By Ramanjot, Updated: 28 May, 2026 03:06 PM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। चार अन्य लोग लापता हैं।
Patna News: बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। चार अन्य लोग लापता हैं।
मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा जा रहा है।