एक साथ 13 नर्सिंग होम और अस्पताल हुए सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jun, 2026 01:36 PM

13 private nursing homes sealed simultaneously in muzaffarpur

अस्पतालों के निरीक्षण के लिए तीन टीम गठित की गई हैं, जिनमें एक जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी, अग्निशमन सेवा के प्रतिनिधि और सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रशासन ने स्वास्थ्य और लाइसेंस संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर 13 निजी नर्सिंग होम और स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई बुधवार देर रात जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद की गई। 

इस घटना में अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती सात मरीजों की मौत हो गई थी। मुजफ्फरपुर में 13 निजी चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान की गई। अनुमंडलीय अधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार ने पत्रकारों से कहा, ''हमने यह सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को एक निजी अस्पताल और आज 12 अस्पतालों को सील कर दिया कि कई अस्पताल, खासकर श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (SKMCH) के आसपास स्थित अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे।'' उन्होंने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के लिए तीन टीम गठित की गई हैं, जिनमें एक जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी, अग्निशमन सेवा के प्रतिनिधि और सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल हैं। 

कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन निरीक्षण प्रक्रिया जारी रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि मुजफ्फरपुर में कोई भी अस्पताल निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित न हो। इससे पहले उस निजी अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया था जहां आग लगने के कारण आईसीयू में भर्ती सात मरीजों की मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!