कटिहार में नाव हादसा: 10 लोग में से 5 लापता, 2 महिलाओं का मिला शव...3 की बची जान

Edited By Khushi, Updated: 15 Oct, 2022 07:04 PM

boat accident in katihar 5 missing out of 10 people bodies of 2 women

बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई है। इस हादसे में 10 लोग डूब गए, 2 महिलाओं का शव बरामद किया गया है।

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई है। इस हादसे में 10 लोग डूब गए हैं, जिसमें 2 महिलाओं का शव बरामद किया गया है, 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया है। वहीं, अब तक 5 लोग लापता हैं। घटना की सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।

नाव बेकाबू होकर पलटी
मामला जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सभी लोग मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई, जिसके बाद 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है। वहीं, अब तक 5 लोग लापता हैं। लापता में से 1 बच्चा और 3 महिलाएं बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगा है।

लापता लोगों में बच्चे भी हैं शामिल
बताया जा रहा है कि गोताखोरों ने 19 वर्षीय रूबी कुमारी और 42 वर्षीय उमा देवी का शव नदी से बाहर निकाला है। वहीं, लापता लोगों में 6 वर्षीय शकील आलम, 19 वर्षीय बबीता कुमारी, 51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रूचि कुमारी और 14 वर्षीय विकास कुमार लापता हैं। घटना की सूचना पाकर विधायक विजय सिंह, बरारी थाना अध्यक्ष, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां नदी में गोताखोरों द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!