Edited By Nitika, Updated: 07 Jul, 2022 07:05 PM
बिहार के दरभंगा जिले में लापता हुए चारों बच्चों के शव बरामद हुए हैं। शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया।
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में लापता हुए चारों बच्चों के शव बरामद हुए हैं। शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना सिंघवाड़ा प्रखंड की रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी टोला की है, जहां बुधवार को चार बच्चे लापता हो गए थे। घर से लापता होने के बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद बच्चों के कपड़े नदी किनारे मिले। सभी स्थानीय गोताखोरों ने नदी में बच्चों की तलाश की। इसी दौरान गुरुवार को चारों बच्चों के शव नदी से निकाले गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बता दें कि चारों बच्चे बुधवार की शाम चार बजे घर से निकले थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे।