गयाः विश्वशांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने की पूजा-अर्चना, महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए की प्रार्थन

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jan, 2021 03:08 PM

buddhist monks offer special prayers for world peace

भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बिहार में गया जिले के बोधगया स्थित लाओस बौद्ध मठ के मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्वशांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

गयाः भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बिहार में गया जिले के बोधगया स्थित लाओस बौद्ध मठ के मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्वशांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

लाओस मंदिर के प्रभारी भंते साईसाना ने रविवार को बताया कि विश्वशांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई है। साथ ही कोरोना महामारी से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए भी प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना के कारण बोधगया में किसी भी प्रकार के पूजा-पाठ का आयोजन नहीं किया गया। बौद्ध भिक्षुओं के बीच होने वाला चीवरदान (एक प्रकार का गेरुआ कपड़ा का वितरण) समारोह भी नहीं हो सका। इसी को लेकर नव वर्ष में बौद्ध भिक्षु के बीच चीवरदान व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है।

भंते साइसान ने कहा, 'वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व में लाखों लोगों की मृत्यु हो गई। ऐसे लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी हम लोगों ने प्रार्थना की है। साथ ही इस बीमारी से जल्द से जल्द लोगों को निजात मिले, इसकी हमलोग कामना कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इस विशेष पूजा में बोधगया के अलग-अलग मठ के लगभग 60 से 70 बौद्ध भिक्षु शामिल हुए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!