CM नीतीश ने बिहार के पूर्व महाधिवक्ता रामबालक महतो के निधन पर जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 05:59 PM

cm mourns the death of former bihar advocate general rambalak mahato

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्व महाधिवक्ता रामबालक महतो के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्व महाधिवक्ता रामबालक महतो के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि महतो प्रसिद्ध कानूनविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। विधि के क्षेत्र में उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई थी। वह छह बार बिहार के महावधिवक्ता रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार को कानूनी जीत दिलाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, महतो से मेरा व्यक्तिगत लगाव था और उनके प्रति मन में हमेशा आदर का भाव रहा। उनके निधन से विधि के क्षेत्र के अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!