राजगीर को CM नीतीश की सौगात, गुरु नानक शीतलकुंड में नवनिर्मित गुरुद्वारा एवं अतिथिशाला का किया उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Nov, 2022 05:14 PM

cm nitish inaugurates newly built gurdwara and guest house in rajgir

इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका एवं बिहार में अमन चैन एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी बहुत दिन तक राजगीर में...

नालंदाः बिहार के राजगीर में गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के समापन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु नानक शीतलकुंड पहुंच कर नवनिर्मित गुरुद्वारा एवं गुरुद्वारा की नई भवन एवं यात्री निवास का उद्घाटन किया।

PunjabKesari


इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका एवं बिहार में अमन चैन एवं तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री को आयोजकों ने शिरोपा, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री की उपस्थिति एवं उनके सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने वहां चलाये जा रहे लंगर का भी मुआयना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी बहुत दिन तक राजगीर में रहे। राजगीर में सभी कुंडों से गर्म पानी निकलता था। गुरु नानक जी की कृपा से यहां शीतल कुंड निकलने लगा।

PunjabKesari


नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर सभी धर्मों की स्थली रही है। उन्होंने कहा कि राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार गरीब राज्य होते हुए भी यहां के इंतजाम काफी बेहतर होते है। उन्होंने कहा कि राजगीर के पर्यटन स्थलों एवं यहां के निवासियों के लिए जल्द ही गंगा जल की आपूर्ति इस माह कर दी जाएगी।

PunjabKesari


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जानकारी मिलनी चाहिए कि गरीब राज्य होते हुए भी बिहार में कितना काम हो रहा है। इनसब कामों की चर्चा होगी तो लोग इसे जानेंगे। यहां आने के लिए आप सब का अभिनंदन करता हूं।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!