गोवा सड़क दुर्घटना में बिहार के 5 लोगों की मौत पर CM नीतीश मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Edited By Mamta Yadav, Updated: 27 May, 2024 09:14 PM

cm nitish saddened by the death of 5 people from bihar in goa road accident

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोवा में हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोवा में हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि बीती रात 7 मजदूर एक झोपड़ी में सोए हुए थे। उसी दौरान एक बेकाबू बस झोपड़ी पर पलट गई। जिसमें सभी मजदूर दब गए। जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर जख्मी हो गए। वहीं इलाज के एक और मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घटुली गांव के लगभग दो से ढ़ाई दर्जन मजदूर गोवा के कंस्ट्रक्शन कम्पनी में काम करते हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व गांव से ये सात मजदूर गोवा गए थे। सभी एक कंस्ट्रक्शन कम्पनी में मजदूरी करने लगे और वहीं सड़क किनारे के एक झोपड़ी में रहने लगे। बीती रात ये सभी खाना खाकर सोए थे। सभी गहरी नींद में थे। उसी दौरान एक नियंत्रित बस उनके झोपड़ी पर पलट गई। जिसमें सातों मजदूर दब गए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!