'समाधान यात्रा' के तीसरे दिन CM नीतीश ने वैशाली में लिया विकास योजनाओं का जायजा, सुनीं कई लोगों की समस्याएं

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jan, 2023 04:20 PM

cm nitish took stock of development plans in vaishali

हरसेर ग्राम में मुख्यमंत्री ने समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत लगाई गईं विभिन्न सब्जियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना से जुड़े 151 लाभार्थी जीविका दीदियों को 15 लाख 10 हजार रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में वैशाली जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान गोरौल में कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं जिसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गोरौल प्रखंड की कटरमाला पंचायत के हरसेर गांव पहुंचे और वहां स्थित मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

PunjabKesari

जीविका दीदियों को सौंपा 15 लाख 10 हजार रुपए का चेक 
हरसेर ग्राम में मुख्यमंत्री ने समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत लगाई गईं विभिन्न सब्जियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना से जुड़े 151 लाभार्थी जीविका दीदियों को 15 लाख 10 हजार रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से भी मुलाकात की और उनके बीच ट्राई साइकिल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा नीरा से बनाए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को नीरा उत्पाद भी भेंट किया। प्रगतिशील किसानों ने जैविक खेती से उत्पादित विभिन्न सब्जियों के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री उनके द्वारा उत्पादित विभिन्न सब्जियों को देखकर काफी प्रसन्न हुए और उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री गोरौल प्रखंड के हरसेर गांव में मनोज पासवान के घर पहुंचे। उसी घर से वैशाली जिले में जाति आधारित गणना की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनोज पासवान और जाति आधारित गणना करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं 
मुख्यमंत्री ने हरसेर में मां जगदंबा मंदिर में काली मां की पूजा अर्चना की एवं राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन से जुड़े लोगों से मुलाकात की और उन्हें लोगों के बीच समाज सुधार अभियान चलाने को प्रेरित किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने हुसैना खुर्द ग्राम पंचायत के पुस्तकालय का निरीक्षण किया और वहां पर पौधारोपण किया। हुसैना खुर्द ग्राम पंचायत में स्थित स्वास्थ्य केंद्र का भी मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने ग्राम हुसैना के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। कटरमाला में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न इलाकों में कराए जा रहे कार्यों को देखने के लिए हमलोग यात्रा पर निकले हैं। सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अगर कोई कमी है तो लोग मुझे बता देते हैं। यात्रा के दौरान मेरे साथ अधिकारीगण भी होते हैं। अगर काम में कहीं कोई कमी सामने आती है तो अधिकारियों को बता दिया जाता है ताकि उसे वे भी देखकर नोट कर लें। इसी को लेकर हमलोग घूम रहे हैं। 

PunjabKesari

तेजस्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस दौरान बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधायक सिद्धार्थ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण देवेश सेहरा, सचिव, ग्रामीण विकास बाला मुरुगन डी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी, वैशाली यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक वैशाली मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!