Samadhan Yatra: मुख्यमंत्री ने सारण में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Nitika, Updated: 09 Jan, 2023 04:11 PM

cm reviewed the development plans in saran

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री दरियापुर प्रखंड की सज्जनपुर मटिहान पंचायत के भैरोपुर- मानपुर गांव पहुंचे

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री दरियापुर प्रखंड की सज्जनपुर मटिहान पंचायत के भैरोपुर- मानपुर गांव पहुंचे और वहां लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

PunjabKesari

भैरोपुर- मानपुर में अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमी योजना के तहत शुरू किए गए रागिनी शू हाऊस का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया और वहां के निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां जीविका दीदियों से मुलाकात की और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 90 परिवारों को 12 लाख 23 हजार 950 रुपए का चेक सौंपा। जीविका दीदियों ने प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही जीविका दीदियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद हमलोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है और अब हमलोगों का परिवार खुशहाल है। ये सब आपकी कृपा से हुआ है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कोई भी इससे वंचित न रहे। इसपर विशेष ध्यान दें। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जीविका दीदियों से मिलते रहिए। उनकी समस्याओं को सुनिए और उनके सुझाव पर भी ध्यान दीजिए जीविका दीदियों के लिए और बेहतर क्या हो सकता है, इसपर भी काम कीजिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन से जुड़े लोगों से मुलाकात की और उन्हें समाज सुधार अभियान तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाते रहने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करते रहिए। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, छपरा के कार्यों का जायजा लिया।

PunjabKesari

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सह पथ निर्माण प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, प्ले ग्राउंड और गर्ल्स व ब्वॉयज हॉस्टल आदि के निर्माण के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसका निर्माण जल्द पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ लड़के-लड़कियों के लिए खेलकूद की भी व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के पास ही इंजीनियरिंग कॉलेज और जेपी यूनिवर्सिटी भी है।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!