LJP में टूट के लिए कांग्रेस ने BJP-JDU को ठहराया जिम्मेदार, कहा- पार्टी तोड़ने का आदतन अपराधी

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2021 09:17 AM

congress blames bjp jdu for break in ljp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने लोजपा में टूट के लिए जदयू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सभी जानते हैं कि जदयू पिछले 10-15 वर्षों से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों में विभाजन और टूट कराने में संलिप्त रहा...

पटनाः कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में टूट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने के लिए धन और सत्ता के दुरुपयोग का एक नमूना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने लोजपा में टूट के लिए जदयू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सभी जानते हैं कि जदयू पिछले 10-15 वर्षों से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों में विभाजन और टूट कराने में संलिप्त रहा है। उन्होंने कहा कि जदयू दलबदल कराने और पार्टी को तोड़ने का आदतन अपराधी है।

मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद दूसरी पाटिर्यों में विभाजन और दलबदल कराने कि काम मिल लिप्त है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार जब सदन में बहुमत का आनंद ले रही है तब उन्हें ऐसा करने की क्या जरूरत है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!