कांग्रेस नेता का आरोप- नीतीश ने सिर्फ नालंदा का विकास किया, शेष राज्य को किया अनदेखा

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jun, 2020 11:41 AM

congress leader accuses cm nitish

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजधर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने सिर्फ अपने गृह जिला नालंदा के विकास कार्यों पर ध्यान दिया लेकिन प्रदेश के अन्य भागों की घोर उपेक्षा...

पटनाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजधर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने सिर्फ अपने गृह जिला नालंदा के विकास कार्यों पर ध्यान दिया लेकिन प्रदेश के अन्य भागों की घोर उपेक्षा की।

मिश्रा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में विकास के जो कार्य मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा और उनके गांव कल्याण विगहा में हुआ है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं लेकिन, मुख्यमंत्री तो पूरे राज्य का होता है। वहीं सच्चाई यह है कि 15 वर्षों में नालंदा के अतिरिक्त राज्य के अन्य इलाकों के विकास पर उनका कोई ध्यान नहीं गया। यह प्रदेश के अन्य लोगों के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अब चुनाव निकट देख हर खेत में पानी पहुंचाने, चिकित्सकों, शिक्षकों के रिक्त हजारों पदों की भर्ती जैसी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिदिन की घोषणा हास्यस्पद लगती है। लोग यह समझने लगे हैं कि ऐसी डपोरशंखी घोषणाएं क्यों की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!