PHED ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी 8 गोलियां, इलाके में हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2026 09:58 AM

contractor shot dead in vaishali bihar

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया, ''घटना उस समय हुई जब रामनरेश राय अपने घर के पास सुबह की सैर के लिए निकले थे। बदमाशों ने रामनरेश 8 गोलियां मारीं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे भूमि विवाद की आशंका सामने आई है।

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक ठेकेदार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान रामनरेश राय के रूप में हुई है। वह जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघी खुर्द स्थित नया टोला इलाके के निवासी थे। 

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया, ''घटना उस समय हुई जब रामनरेश राय अपने घर के पास सुबह की सैर के लिए निकले थे। बदमाशों ने रामनरेश 8 गोलियां मारीं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे भूमि विवाद की आशंका सामने आई है।'' उन्होंने कहा कि हालांकि, हत्या का सही कारण पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा, एक कारतूस और राय का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

मिश्रा ने बताया कि राय का गांव के एक स्थानीय परिवहन संचालक के साथ भूमि विवाद को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा था। राय ने यह मामला अदालत में जीत लिया था और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इसी विवाद के कारण उनकी हत्या तो नहीं की गई। पुलिस के अनुसार, राय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) सहित कई सरकारी विभागों के लिए ठेकेदार के तौर पर काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 और जिला खुफिया इकाई के कर्मियों को शामिल कर एक विशेष संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम बदमाशों की तलाश कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!