RJD के बाद अब BJP के इस विधायक में कोरोना की पुष्टि, सभापति अवधेश नारायण से की थी मुलाकात

Edited By Nitika, Updated: 12 Jul, 2020 12:17 PM

corona confirmed in bjp mla

बिहार में एक के बाद एक विधायक कोरोना वायरस की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। राजद विधायक फैसल रहमान के बाद अब डेहरी से भाजपा विधायक सत्यनारायण यादव में कोरोना की पुष्टि हुई है।

 

पटनाः बिहार में एक के बाद एक विधायक कोरोना वायरस की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। राजद विधायक फैसल रहमान के बाद अब डेहरी से भाजपा विधायक सत्यनारायण यादव में कोरोना की पुष्टि हुई है।

सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार के द्वारा भाजपा विधायक में कोरोना की पुष्टि की गई है। इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही उनके स्टाफ की भी कोरोना जांच की गई है। वहीं भाजपा विधायक ने भी बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की थी। सभापति से मुलाकात के बाद से उनकी हालत ठीक नहीं थी। स्वास्थ्य खराब होने पर उनके द्वारा जांच करवाई गई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

बता दें कि इससे पहले बिहार के कई राजनेताओं में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हाल ही में पूर्वी चंपारण के ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। विधायक ने फिलहाल पटना स्थित अपने आवास में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!