घर से झूठ बोलकर प्रेमी के साथ भागी लड़की पहुंच गई अस्पताल, जानिए पूरा मामला

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Sep, 2021 05:25 PM

couple ran away on the pretext of bathing in ganga reached hospital

मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिला के फुलीडूमर निवासी नीरज कुमार का मुंगेर के असरगंज की रहने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के के गांव में ही युवती का ननिहाल था, जहां वह अकसर जाया करती थी। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसी...

बांकाः बिहार के बांका जिले में घर से झूठ बोलकर प्रेमी के साथ भागना एक युवती को तब भारी पड़ गया, जब प्रेमी के साथ घूमने की जगह वह सीधा अस्पताल पहुंच गई। दरअसल, भागने के क्रम में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में प्रेमिका को गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिला के फुलीडूमर निवासी नीरज कुमार का मुंगेर के असरगंज की रहने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के के गांव में ही युवती का ननिहाल था, जहां वह अकसर जाया करती थी। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसी बीच युवती घर में गंगा स्नान का बहाना लगाकर अपने प्रेमी को मिलने चली गई।

इसके बाद दोनों बाइक से असरगंज की ओर निकल गए। वहीं रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में प्रेमी जोड़ा घायल हो गया, हालांकि लड़की को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुल्तानगंज अस्पताल भेजा गया। उधर, बरारी थाना पुलिस ने प्रेमी को पकड़ बरारी थाना में रखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!