बाइक को लेकर हुआ विवाद, बड़े भाई ने ली 18 वर्षीय इब्राहिम की जान, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2026 01:31 PM

18 year old ibrahim di es following a dispute over a bike

बताया जा रहा है कि इब्राहिम पेशे से बाइक मिस्त्री था। इब्राहिम और उसके बड़े भाई असलम मियां के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी।

बेतिया: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया वार्ड संख्या-02 में बाइक को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि के मृतक की पहचान रहमतुल्लाह मियां के पुत्र इब्राहिम मियां (18) के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि इब्राहिम पेशे से बाइक मिस्त्री था। इब्राहिम और उसके बड़े भाई असलम मियां के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। गुरुवार की सुबह बाइक को लेकर दोनों भाइयों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में असलम मियां ने चाकू से इब्राहिम के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद असलम मियां भी जीएमसीएच परिसर पहुंच गया, जहां लोगों ने उसे पहचान कर अस्पताल परिसर स्थित टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!