चचेरे भाई ने दोस्तों संग मिलकर बहन से किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दांतों से बुरी तरह काटा

Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2026 05:55 PM

cousin brothe gang rapes sister along with friends

परिजनों ने अनुसार, विरोध करने पर दरिंदों ने किशोरी के सीने, गर्दन, उंगली और होंठों पर दांतों से बुरी तरह काटा।

Bihar Crime : बिहार के मोतिहारी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को दांतों से बुरी तरह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल, पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म 

जानकारी के अनुसार, घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की मां बताया कि उनकी बेटी गोशाला में बकरियां बांधकर घर लौट रही थी। इसी दौरान घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मुख्य आरोपी ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर किशोरी का मुंह बंद कर दिया और उसे उठाकर पास के खेतों में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर बुरी तरह काटा 

परिजनों ने अनुसार, विरोध करने पर दरिंदों ने किशोरी के सीने, गर्दन, उंगली और होंठों पर दांतों से बुरी तरह काटा। जब पीड़िता के परिजनों को इस वारदात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। 

रक्सौल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर 4-5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!