चचेरे भाई ने 3 दोस्तों संग मिलकर बहन से की दरिंदगी, पहले प्रेमी को पीटकर भगाया...फिर बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Apr, 2026 02:16 PM

cousin brother gang rapes his sister along with three friends

रिश्तों को तार-तार करते हुए एक चचेरे भाई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नाबालिग बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। आमस थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चचेरे भाई साजन समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घृणित अपराध का मुख्य आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई ही निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। गांव में आयोजित एक भोज के दौरान नाबालिग बच्ची बाहर गई थी, जहां वह पूर्व से परिचित एक युवक (प्रेमी) से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान पीड़िता का चचेरा भाई अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पहले साथ मौजूद युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद चारों दरिंदों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, परिजनों का कहना है कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी घात लगाए आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। 

दादी को सुनाई आपबीती, पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

देर रात बदहवास स्थिति में घर लौटी पीड़िता ने अपनी वृद्ध दादी को पूरी घटना की जानकारी दी। सोमवार सुबह परिजनों ने आमस थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर गांव के ही चार युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, साजन (पीड़िता का चचेरा भाई), सनोज, अनुज, शिशुपाल के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक तीन बच्चों का पिता भी है। 

फरार युवक की तलाश और जांच जारी 

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद लड़की का कथित प्रेमी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (Medical Test) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!