बिहार में खूनी वारदात: हथियारबंद अपराधियों ने बुलेट सवार 2 युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2026 11:11 AM

criminals open rapid fire on two youths in samastipur one died

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान की जा रही है तथा इस कांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Bihar Crime: बिहार मे समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव मे सोमवार को सशस्त्र अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल है। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के माधोपुर भुआल गांव मे आज बुलेट सवार दो युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमे एक की मौत हो गई। पांडेय ने बताया कि इस घटना मे दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और और उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान की जा रही है तथा इस कांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!