Rohtas News: ससुराल आए युवक का नहर के किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Nov, 2024 05:47 PM

dead body of a youth found on the bank of a canal

बिहार में रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भलुआड़ी गांव के पश्चिमी संयोजक नहर के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, पश्चिमी संयोजक नहर के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक भोजपुर थाने के...

डेहरी आन सोन: बिहार में रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भलुआड़ी गांव के पश्चिमी संयोजक नहर के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया है।      

थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, पश्चिमी संयोजक नहर के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक भोजपुर थाने के तरारी थाना क्षेत्र के तरारी बाजार निवासी लालमोहन राम का पुत्र था। अभी तक मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है।                      

ससुराल आया हुआ था युवक
परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार की शादी सुजानपुर निवासी अयोध्या राम की पुत्री के साथ हुई थी। वह छठ में ससुराल आया था और रविवार शाम वह घूमने निकला और उसके बाद घर नहीं लौटा। पूरी रात और सोमवार को तलाश की गई तो पता चला कि भलुआडी गांव के पास उसका शव पड़ा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!