दर्दनाक...तीज व्रत का सामान लेकर लौट रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में गई जान

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Sep, 2021 12:55 PM

death of 3 youths who went to collect teej s goods

दरअसल, घटना जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम तीनों युवक तीज व्रत का सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। बाजार से वापिस लौटते समय तीनों दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल...

कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

दरअसल, घटना जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम तीनों युवक तीज व्रत का सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। बाजार से वापिस लौटते समय तीनों दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के डड़वास गांव निवासी अमित कुमार (28), डड़वास गांव निवासी उमेश पासवान (30) और चेनारी थाना क्षेत्र के अहिरावं गांव निवासी अंकित कुमार (25) के रूप हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!