Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jun, 2025 06:44 PM

Muzaffarpur Rape Case: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने गुरुवार को कहा कि मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को त्वरित सुनवाई के बाद कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। दरअसल,...
Muzaffarpur Rape Case: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने गुरुवार को कहा कि मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को त्वरित सुनवाई के बाद कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
दरअसल, मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के परिजनों से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को कुढ़नी स्थित घर जाकर मुलाकात की और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पत्रकारों द्वारा सवालों के जवाब देने पर सिन्हा ने कहा, "मैंने पूरी स्थिति का जायजा लिया है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित सुनवाई की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"
गौरतलब है कि आरोपी, जो पीड़िता के ही गांव का निवासी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, सिन्हा ने कथित तौर पर मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में लड़की को उचित उपचार नहीं मिलने के बारे में सवालों को टाल दिया, जहां उसे भर्ती कराया गया था। उसके सीने और पेट पर चाकू के घाव थे और उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था।