Edited By Swati Sharma, Updated: 31 May, 2025 05:14 PM
Muzaffarpur Assembly Seat: मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे अहम सीट मानी जाती है। मुजफ्फरपुर सीट पर हुए पहले चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट महामाया प्रसाद सिन्हा ने जीत हासिल किया था। 1962 में कांग्रेसी कैंडिडेट देवनंदन सहाय ने...
Muzaffarpur Assembly Seat: मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे अहम सीट मानी जाती है। मुजफ्फरपुर सीट पर हुए पहले चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट महामाया प्रसाद सिन्हा ने जीत हासिल किया था। 1962 में कांग्रेसी कैंडिडेट देवनंदन सहाय ने जनता का भरोसा जीत लिया था। वहीं 1967 में यहां से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर एम एल गुप्ता विजयी रहे थे तो 1969 और 1972 के विधानसभा चुनाव में यहां से सीपीआई के कैंडिडेट रामदेव शर्मा ने लगातार दो बार जीत हासिल की थी। 1977 में मुजफ्फरपुर से जनता पार्टी के टिकट पर मंजय लाल ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1980,1985 और 1990 के चुनाव में लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट पर रघुनाथ पांडे ने जीत का परचम लहराया था। 1995 में जनता दल के टिकट पर यहां से विजेंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी.....2000 में आरजेडी की टिकट पर विजेंद्र चौधरी ने एक बार फिर विरोधियों को मात दे दिया था। 2005 में भी निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर विजेंद्र चौधरी ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखा था। वहीं 2010 और 2015 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कुमार शर्मा ने यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 में कांग्रेस की टिकट पर बिजेंद्र चौधरी ने एक बार फिर यहां से जीत का परचम लहरा दिया था।
Muzaffarpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बिजेंद्र चौधरी ने जीत का परचम लहराया था। बिजेंद्र चौधरी को 81 हजार आठ सौ 71 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कुमार शर्मा 75 हजार पांच सौ 45 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से बिजेंद्र चौधरी ने सुरेश कुमार शर्मा को 6 हजार तीन सौ 26 वोट के मार्जिन से हराया था....वहीं 3 हजार पांच सौ 22 वोट के साथ पल्लवी सिन्हा तीसरे नंबर पर रहे थे।

Muzaffarpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कुमार शर्मा ने जीत हासिल की थी। सुरेश कुमार शर्मा को 95 हजार पांच सौ 94 वोट मिला था.....तो जेडीयू कैंडिडेट बिजेंद्र चौधरी को 65 हजार आठ सौ 55 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुरेश कुमार शर्मा ने बिजेंद्र चौधरी को 29 हजार सात सौ 39 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट सैयद माजिद हुसैन , एक हजार सात सौ 19 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Muzaffarpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कुमार शर्मा ने जीत हासिल की थी। सुरेश कुमार शर्मा को 72 हजार तीन सौ एक वोट मिला था....तो एलजेपी कैंडिडेट मोहम्मद जमाल ने 25 हजार आठ सौ 62 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुरेश कुमार शर्मा ने मोहम्मद जमाल को 46 हजार चार सौ 39 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विवेक कुमार ने 10 हजार सात सौ 86 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Muzaffarpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट से निर्दलीय कैंडिडेट बिजेंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी। बिजेन्द्र चौधरी को 59 हजार चार सौ 10 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट विनीता विजय को 34 हजार पांच सौ 72 वोट मिला था। इस तरह से बिजेन्द्र चौधरी ने विनीता विजय को 24 हजार आठ सौ 38 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सिया शरण प्रसाद ने 5 हजार तीन सौ 45 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

शहरी इलाका होने की वजह से मुजफ्फरपुर सीट पर बीजेपी की अच्छी पकड़ मानी जाती है, लेकिन बिजेंद्र चौधरी की वजह से पिछली बार बीजेपी को ये सीट गंवानी पड़ी थी। हालांकि इस बार बीजेपी के नेता इस सीट को फिर से हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी.