Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2025 07:50 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के हरनौत में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और...
पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के हरनौत में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्व. सिंह को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, हरनौत विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद नीरज कुमार, पूर्व विधायक ई० सुनील, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
स्व. अनिल कुमार सिंह को जदयू में उनके योगदान के लिए याद किया गया और स्थानीय राजनीति में उनके सक्रिय एवं प्रेरणादायी नेतृत्व को श्रद्धांजलि दी गई।