बिहार में बाढ़ का कहर जारी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही 8 नदियां

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Aug, 2020 05:37 PM

eight rivers of bihar are above the danger mark

नेपाल और बिहार के जलग्रहण क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण आठ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से राज्य में बाढ़ का कहर जारी है।

पटनाः नेपाल और बिहार के जलग्रहण क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण आठ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से राज्य में बाढ़ का कहर जारी है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बिहार में बूढ़ी गंडक का जलस्तर छह स्थान पर, बागमती चार, गंडक तीन, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी और महानंदा दो-दो स्थान तथा परमान नदी एक-एक स्थान पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर, खड्डा में 58 सेंटीमीटर और गोपालगंज के डुमरियाघाट में 134 सेंटीमीटर, बूढ़ी गंडक पश्चिम चंपारण के लालबेगियाघाट में 68 सेंटीमीटर, मुजफ्फरपुर के अहिरवालिया में 39 सेंटीमीटर, सिकंदरपुर में 138 सेंटीमीटर, समस्तीपुर में 264 सेंटीमीटर, रोसड़ा में 372 सेंटीमीटर और खगड़यिा में 72 सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!