Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Nov, 2022 03:07 PM

जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प लिया है कि उपचुनाव में सभी लोग कल से काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को यहां से उखाड़ फेकेंगे और 2024 और 2025 का एक बड़ा संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा को पराजित करने के लिए महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता कल से कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में कैंप करेगा। महागठबंधन का एक-एक नेता जनता के बीच हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर से पार्टी के सभी नेता उपचुनाव में कैंप करेंगे।
जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प लिया है कि उपचुनाव में सभी लोग कल से काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को यहां से उखाड़ फेकेंगे और 2024 और 2025 का एक बड़ा संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प ले लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे।
वहीं भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि आज एक महागठबंधन की बैठक में एक बड़ा फैसला ले लिया गया है। जनता के बीच महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता तो जाएगा ही और उपचुनाव में भी सभी लोग कल से लगेंगे और फासीवादी ताकतों को सबक सिखाएंगे।