खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 2 बच्चों की झुलसकर मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2022 04:07 PM

explosion in lpg cylinder kills two children

बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि नारायणपुर गांव निवासी राधेश्याम राम की पत्नी खाना बना रही थी तभी रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में मौसम कुमारी (10) और मेहर कुमारी (08) की आग से झुलस कर मौत हो गई जबकि एक...

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलैंडर के विस्फोट कर जाने से दो बच्चों की झुलस कर मौत हो गई है तथा दो अन्य झुलस गए।

बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि नारायणपुर गांव निवासी राधेश्याम राम की पत्नी खाना बना रही थी तभी रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में मौसम कुमारी (10) और मेहर कुमारी (08) की आग से झुलस कर मौत हो गई जबकि एक बच्चा और एक महिला झुलस गई। दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में चल रहा है।

इस बीच कुशेश्वरस्थान अचल के अंचलाधिकारी अंचलाधिकारी मोहम्मद कासिम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जान माल की क्षति का आकलन किया और शीघ्र ही मुआवजा राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस घटना में मृत दोनों बच्चे के परिजन को चार-चार लाख का मुआवजा एवं घर के जल जाने को लेकर भी अलग से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में घटनास्थल के समीप के आठ घर भी रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट के कारण जल गए हैं उनके भी क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!